Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को आएंगे गिरिडीह

केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत नड्डा का कार्यक्रम गिरिडीह में तय हुआ है।

20 Jun 2023

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को आएंगे गिरिडीह

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार (22 जून) को रांची होते हुए गिरिडीह पहुंचेंगे और पूर्वाह्न 11 बजे झंडा मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने मंगलवार को दी।

केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत नड्डा का कार्यक्रम गिरिडीह में तय हुआ है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा बोकारो विधायक विरंची नारायण कैंप किए हुए हैं। वह मंडल के अध्यक्ष के अलावा विभिन्न मोर्चा के सातों मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी सहित प्रमुख लोगों संग बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

कार्यक्रम में 65 मंडल इकाई के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। सात विधानसभा क्षेत्र क्रमशः गिरिडीह, गांडेय, जमुआ, धनवार, बगोदर, डुमरी और कोडरमा से पूर्ण रूप से लोग शामिल होंगे। जबकि टुंडी, बाघमारा, बेरमो व गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोग आंशिक रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News